Breaking News

#लखनऊ:- एयरपोर्ट पर 14.87 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद#


#लखनऊ:- एयरपोर्ट पर 14.87 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद#

बैंकॉक से लाई जा रही 14.872 किलो हाइड्रोपोनिक वीड पकड़ी गई। एयर इंटेलिजेंस यूनिट और एयर कस्टम की संयुक्त कार्रवाई। बैंकॉक से आए 3 यात्री हिरासत में, भारी मात्रा में गांजा बरामद। फ्लाइट FD-146 से पहुंचे यात्रियों के बैग से मिला हाइड्रोपोनिक वीड। ग्रीन चैनल पर रोके गए संदिग्ध यात्री, जांच में खुलासा। चेक-इन बैगेज से मिले वैक्यूम पैक पाउच, अंदर भरा था गांजा। एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 43 के तहत पूरी खेप जब्त। पहले आरोपी के पास से 2.957 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद। दूसरे आरोपी के पास से 3.425 किलो गांजा मिला। तीसरे आरोपी के बैग से 8.490 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजे की कीमत करीब 14.87 करोड़ रुपये। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया#

No comments