#गौतमबुद्धनगर:- 9 मई को लोक अदालत में 9 लाख मुकदमों का होगा निस्तारण#
#गौतमबुद्धनगर:- 9 मई को लोक अदालत में 9 लाख मुकदमों का होगा निस्तारण#
#गौतमबुद्धनगर: यह मात्र संयोग होगा कि कल 9 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद गौतमबुद्धनगर में 9 लाख मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा। जिला जज श्री अतुल श्रीवास्तव ने लोक अदालत को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आगामी 21,22 व 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा जिसमें देशभर में सुलह समझौते के आधार पर करोड़ों मुकदमे निपटाए जाएंगे#
#क्या हम एक ऐसे युग में प्रवेश कर रहे हैं जहां जटिल प्रकृति के मुकदमों को छोड़कर शेष सभी विवादों को सुलह समझौते से हल कर लिया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार न्यायिक अधिकारियों की कमी से जूझ रही अदालतों में चल रहे ऐसे मुकदमों को आपसी सहमति से निपटाने पर जोर दे रही है जिनमें परीक्षण की बहुत आवश्यकता नहीं है। बिजली, टेलीफोन, नगर निकायों के बिल भुगतान भुगतान और यातायात उल्लंघन के चालान ऐसे ही मामले हैं।इन मामलों में गवाह, सुबूत और वकीलों की बहस की जरूरत नहीं होती है। इसीलिए इस प्रकार के मामलों के निस्तारण के लिए दो तीन महीनों के अंतराल पर देशभर में लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है।कल 9 भी को आयोजित होने वाली लोक अदालत में जनपद गौतमबुद्धनगर में जिला न्यायालय और अन्य सभी न्यायालय मिलकर 9 लाख मुकदमों का निस्तारण करने का प्रयास करेंगी। जिला जज श्री अतुल श्रीवास्तव ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि जनपद गौतमबुद्धनगर के जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित एवं सरल निस्तारण किया जाएगा। इनमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के मामले, दीवानी वाद, एमवी एक्ट एवं ई-चालान वाद, आर्बिट्रेशन मामले, लघु शमनीय अपराध, धारा 138 एनआई एक्ट के वाद, विद्युत अधिनियम के मामले, भू-राजस्व, सेवा एवं पेंशन संबंधी प्रकरण, श्रम विवाद तथा अन्य प्रकृति के मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्री-लिटीगेशन स्तर पर बैंक ऋण, विद्युत बिल एवं बीएसएनएल बिल से संबंधित मामलों का भी सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कराया जाएगा। जनपद न्यायाधीश ने यह भी बताया कि "समाधान समारोह" अभियान के#
#अन्तर्गत माननीय उच्चतम न्यायालय में लम्बित ऐसे वाद जिनका सौहार्द पूर्ण समाधान सम्भव है, का सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण हेतु दिनांक 21, 22 व 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत सोमप्रभा मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे#

No comments