Breaking News

#नोएडा:- अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए इंडिगो की टिकट बुकिंग शुरू#


#नोएडा:- अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए इंडिगो की टिकट बुकिंग शुरू#

#लखनऊ से नोएडा के लिए उड़ान-अभी महंगा पड़ेगा/ बीते 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आगामी 15 जून को वाणिज्यिक उड़ान शुरू करने के लिए सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो ने आज गुरूवार दोपहर बाद से टिकट बुकिंग शुरू कर दी। सबसे पहली फ्लाइट लखनऊ से इस हवाई अड्डे पर आएगी। हालांकि लखनऊ से दिल्ली के मुकाबले नोएडा एयरपोर्ट का टिकट लगभग 1900 रुपए महंगा पड़ेगा#

#नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालित होने की पल पल प्रतीक्षा हो रही थी।इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही आज दोपहर बाद इंडिगो एयरलाइंस ने जैसे ही टिकट बुकिंग की घोषणा की, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने तत्काल एक बयान जारी कर इसकी सूचना सार्वजनिक की। इसके बाद नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो एयरलाइंस की ओर से भी इस संबंध में बयान जारी किए गए। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि भारत की पसंदीदा एयरलाइन इंडिगो, उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करेगी। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का तीसरा एयरपोर्ट होगा। इंडिगो 15 जून 2026 को इस नए उद्घाटित एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ान संचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बनेगी#

#इंडिगो चरणबद्ध तरीके से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारत के 16 से अधिक शहरों से सीधे जोड़ेगी। इनमें बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख महानगरों के साथ-साथ अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, जयपुर, लखनऊ, नवी मुंबई, पंतनगर और श्रीनगर जैसे टियर-2 और टियर-3 शहर शामिल हैं#

#इंडिगो के चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर आलोक सिंह ने कहा:“हमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश और NCR के लिए नया प्रवेश द्वार बनेगा। भारत के बड़े महानगर अब एक से अधिक एयरपोर्ट को समर्थन देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और इंडिगो को गर्व है कि वह NCR के तीनों एयरपोर्ट — IGI एयरपोर्ट, हिंडन और अब NIA- से सेवाएं दे रही है#

#15 जून 2026 की विशेष उद्घाटन उड़ानें:• लखनऊ – नोएडा : प्रस्थान 07:05, आगमन 08:05• नोएडा – बेंगलुरु : प्रस्थान 08:35#

#हालांकि इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट पर 15 जून को लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट के लिए किराया 5912 रुपए दर्शाया गया है जबकि इसी एयरलाइंस का लखनऊ से दिल्ली का किराया 4021 रुपए है। दिल्ली और नोएडा से बंगलूरू का किराया समान दर्शाया गया है#

No comments