Breaking News

#लखनऊ:- यूपी में कुदरत का कहर: आंधी-तूफान बना मौत का तांडव, 96 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल; कई जिलों में भारी तबाही#


#लखनऊ:- यूपी में कुदरत का कहर: आंधी-तूफान बना मौत का तांडव, 96 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल; कई जिलों में भारी तबाही#

#लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक 96 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं#

#सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में भदोही और प्रयागराज रहे, जहां क्रमशः 18 और 17 लोगों की जान चली गई। वहीं मिर्जापुर में 15, फतेहपुर में 10, उन्नाव और बदायूं में 6-6 लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा प्रतापगढ़ और बरेली में 4-4, सीतापुर, रायबरेली, चंदौली, कानपुर देहात, हरदोई और संभल में 2-2 लोगों की मौत हुई है। कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र और लखीमपुर खीरी में भी एक-एक व्यक्ति की जान गई#

#तूफान के दौरान कई जिलों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे यातायात और बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान और टिनशेड उड़ने की घटनाएं भी सामने आई हैं। प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है#

No comments