#हरदोई:- जमीन विवाद में महिला ने लगाया फसल कटवाने और फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप#
#हरदोई:- जमीन विवाद में महिला ने लगाया फसल कटवाने और फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप#
#हरदोई: जिले के पाली थाना क्षेत्र के बाबरपुर निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों पर खेत की सरसों की फसल काटने, झूठा मुकदमा दर्ज कराने और लगातार उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता दीपिका मिश्रा पत्नी स्वर्गीय कुलदीप मिश्रा ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम साण्डीखेड़ा स्थित गाटा संख्या 10 की भूमि पर उनकी सरसों की फसल खड़ी थी#
#आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने 12 मार्च 2026 को दिन में फसल काट ली और बाद में उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़िता का कहना है कि जिस समय घटना होने की बात कही जा रही है, उस दौरान उनके परिवार का कोई सदस्य गांव में मौजूद नहीं था और इसका वीडियो भी उनके पास मौजूद है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दबंग प्रवृत्ति के हैं और पुलिस व राजस्व विभाग से सांठगांठ कर परिवार को लगातार परेशान कर रहे हैं#
#प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित भूमि में विपक्षियों का कोई हिस्सा शेष नहीं है, इसके बावजूद कथित रूप से फर्जी विरासत आदेश दर्ज कराकर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है#

No comments