#दिल्ली:- चुनाव खत्म, महंगाई शुरू: गैस सिलेंडर पर ₹993 की चोट#
#दिल्ली:- चुनाव खत्म, महंगाई शुरू: गैस सिलेंडर पर ₹993 की चोट#
#दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही महंगाई की “गर्मी” शुरू हो गई है और यह बढ़ोतरी दरअसल “चुनावी बिल” है, जिसे अब जनता को चुकाना पड़ रहा है#
#राहुल गांधी के मुताबिक, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ₹993 की बढ़ोतरी की गई है, जबकि फरवरी से अब तक कुल ₹1,380 तक दाम बढ़ चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इसका सीधा असर छोटे कारोबारियों और आम लोगों पर पड़ेगा। उनका कहना है कि चायवाले, ढाबा संचालक, होटल, बेकरी और हलवाई जैसे व्यवसाय सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, क्योंकि इनकी लागत बढ़ेगी#
#नतीजतन, खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ेंगे और इसका बोझ आम जनता की थाली पर पड़ेगा। यह मुद्दा ऐसे समय उठा है जब देश में महंगाई और रोजमर्रा की लागत को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई है, और विपक्ष इसे सरकार की नीतियों से जोड़कर लगातार सवाल उठा रहा है#

No comments