#लखनऊ:- अखिलेश यादव का तंज: गैस सिलेंडर पर 1000 बढ़ा देते, 07 रुपये का एहसान क्यों#
#लखनऊ:- अखिलेश यादव का तंज: गैस सिलेंडर पर 1000 बढ़ा देते, 07 रुपये का एहसान क्यों#
#लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर अपने आप महंगा नहीं होता, बल्कि इसका सीधा असर रसोई और आम आदमी की थाली पर पड़ता है#
#अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि महंगाई का दर्द वही समझ सकता है जो खुद खरीदकर खाता है, न कि वह जो दूसरों के यहां भोजन करता है। उन्होंने सिलेंडर की कीमतों में हालिया बदलाव पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर दाम बढ़ाने ही थे तो सीधे ₹1000 कर देते, 1000 रुपये में 7 रुपये की मामूली कटौती कर किस पर एहसान किया जा रहा है#
#सपा प्रमुख ने आगे कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी, मंदी और बेकारी जैसे गंभीर मुद्दे हैं, जिन पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने इन आर्थिक चुनौतियों को लेकर सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े किए। इस बयान के साथ ही महंगाई का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है#

No comments