Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- महुआकोला बुद्ध प्रतिमा विवाद का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बेनीगंज पुलिस ने 9 को न्यायालय में किया पेश#


#हरदोई:- बेनीगंज- महुआकोला बुद्ध प्रतिमा विवाद का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बेनीगंज पुलिस ने 9 को न्यायालय में किया पेश#

#पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर डलवा रहा था मास्टरमाइंड_शिवम मौर्य#

#हरदोई: बेनीगंज- कोतवाली क्षेत्र के महुआकोला गांव में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापना को लेकर बुधवार देर रात हुए बवाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ निवासी कथित मास्टरमाइंड शिवम मौर्य समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शिवम मौर्य लंबे समय से गांव आकर लोगों को उकसाकर पहले प्रतिमा स्थापना करवाने में सक्रिय रहा। इसके बाद जब प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तो उसने लोगों को भड़काकर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। आरोप है कि वह अपने साथियों से वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करा रहा था और पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाते हुए माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा था। बताया गया कि सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच वार्ता चलती रही। पुलिस व प्रशासन ग्रामीणों को लगातार समझाते रहे और मामला शांत होने की स्थिति में पहुंच गया था, लेकिन देर रात अचानक भीड़ उग्र हो गई। उपद्रवियों ने पुलिस व प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया और कई सरकारी व निजी वाहनों में तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। स्थिति तब और बिगड़ी जब कुछ अराजकतत्वों को गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली ला रही थी, जहां बीच गांव में दर्जनों लोगों ने पुलिस की गाड़ियों के आगे लकड़ी के पटरे, चारपाई और पत्थर देखने शुरू कर दिए, जिससे कई गाड़ियां व उनके शीशे पूरी तरह टूट गए। मामले में पुलिस ने 38 नामजद व करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार 9 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में पसरे सन्नाटे के बीच भारी पुलिस बल तैनात है। एडीशनल एसपी पूर्वी व सीओ हरियावां लगातार मौके पर डटे हुए हैं। गांव में तनाव के चलते कई उपद्रवी घर छोड़कर फरार हो गए हैं और उनके घरों के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं मानवीय पहल दिखाते हुए पुलिस ने ग्राम प्रधान सत्यपाल वर्मा के सहयोग से आरोपितों के घरों के बाहर बंधे मवेशियों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था कराई#

No comments