#हरदोई:- पिहानी-
#हरदोई:- पिहानी- के बाबा वाटर पार्क की वीडियो वायरल, बियर पार्टी के दावों से मचा हड़कंप#
#हरदोई: पिहानी- स्थित बाबा वाटर पार्क एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो और कुछ तस्वीरों को लेकर दावा किया जा रहा है कि वाटर पार्क परिसर में खुलेआम बियर पी जा रही है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो यहां तक आरोप लगा दिए कि वाटर पार्क अब “दारू और अय्याशी का अड्डा” बन चुका है#
#वायरल वीडियो और तस्वीरों के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि सार्वजनिक मनोरंजन स्थलों पर इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं तो प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं#
#हालांकि, जिस वीडियो और फोटो को लेकर विवाद खड़ा हुआ है, उसे लेकर नया मोड़ भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो एक किसान नेता से जुड़ी है। वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित किसान नेता ने सामने आकर इन दावों को भ्रामक बताया है। उनका कहना है कि वीडियो और तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है तथा कुछ सामग्री एआई तकनीक की मदद से तैयार कर गलत तरीके से प्रचारित की जा रही है#
#इस पूरे मामले में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और अफवाहों पर विराम लग सके#
#अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला प्रशासन हरदोई और स्थानीय पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच करवाते हैं या फिर मामला अन्य वायरल घटनाओं की तरह समय के साथ ठंडे बस्ते में चला#

No comments