#हरदोई:- महिला आरक्षण बिल अस्वीकृत होने पर निकाली गई जनाक्रोश पदयात्रा#
#हरदोई:- महिला आरक्षण बिल अस्वीकृत होने पर निकाली गई जनाक्रोश पदयात्रा#
#हरदोई: बेनीगंज मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य की अध्यक्षता में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष (समाजसेवी) लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने नगर के सिकिलिन टोला स्थित ब्रह्मदेव मंदिर से छोटा चौराहा तक पैदल यात्रा निकाली गई। इसके बाद पुनः मंदिर पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें रोहित वैश्य ने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और उन्हें अपने अधिकारों का पूरा बोध है। साथ ही उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी कर इस विधेयक को सफल बनाने की अपील की#
#मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार शुक्ला ने कहा की महिलाओं का सम्मान सिर्फ भाजपा ही करना जानती है और यहां पर महिलाएं सुरक्षित हैं। इस दौरान राकेश वैश्य, ऋषिकेश अस्थाना, जयदेवी, महिमा सिंह, साधना सिंह, रिंकी सिंह, रामकली निधि सिंह, रूपरानी, शारदा मौर्य, अनीता, सुनीता, मुन्नी देवी सहित तमाम महिला पुरुष मौजूद रहे#

No comments