#हरदोई:- पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद किसानों के नुकसान की भरपाई के निर्देश, राजस्व टीम गठित#
#हरदोई:- पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद किसानों के नुकसान की भरपाई के निर्देश, राजस्व टीम गठित#
#हरदोई: जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 अप्रैल को हुए गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। कार्यक्रम की तैयारियों में जिन काश्तकारों की भूमि का समतलीकरण किया गया था, उनकी भरपाई और उचित कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं#
#उप जिलाधिकारी बिलग्राम एन. राम ने जानकारी देते हुए द टेलीकास्ट को बताया कि प्रभावित किसानों की जमीन का चिन्हांकन और पैमाइश सुनिश्चित कराने के लिए तहसीलदार बिलग्राम की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गई है। इस टीम में एक राजस्व निरीक्षक और सात राजस्व लेखपाल शामिल किए गए हैं, जो मौके पर जाकर विस्तृत जांच करेंगे। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित टीम गांव-गांव जाकर उन काश्तकारों की भूमि का सत्यापन करेगी, जिनकी जमीन कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान समतल की गई थी। इसके बाद जमीन की पैमाइश कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा और प्रभावित किसानों को उनका हक दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी#
#एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा और किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जहां भी जमीन पर कब्जे या सीमांकन को लेकर विवाद की स्थिति सामने आएगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। प्रशासन की इस पहल से प्रभावित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, स्थानीय स्तर पर भी इस निर्णय को सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे कार्यक्रम के दौरान हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जा सके#

No comments