Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- बारात बौराई- बारात ले कर बैरंग लौटा दूल्हा। पुलिस ने कराए फेरे#


#हरदोई:- पिहानी- बारात बौराई- बारात ले कर बैरंग लौटा दूल्हा। पुलिस ने कराए फेरे#


दूल्हे के भाई से की गई हंसी- ठिठोली से बे-रंग हुआ शादी का रंग, पुलिस की ड्यूढ़ी पर समझौता होने के बाद अगली सुबह हुई विदाई, कस्बे के डॉक्टर मुजाबिर हुसैन जैदी के प्रयास के बाद निपटा मामला#

#हरदोई: पिहानी- पुराने लोगों की कहावत है कि 'बारात क्या जो बौराए न' और ऐसा ही हुआ,जनवासे में बारातियों को नाश्ता कराया जा रहा था,उसी बीच दूल्हे के भाई ने कोल्ड ड्रिंक मांगी,उधर दुल्हन के रिश्ते के भाई ने उससे हंसी-ठिठोली कर दी,बस इतनी सी बात पर ऐसा बवाल हुआ कि दूल्हा बैरंग लौट गया,अगली सुबह कोतवाली में पंचायत में हुए फैसले के बाद दुल्हन की विदाई हुई#

#दरअसल मामला हरियावां थाने के करौंधियाई मजरा बगौछा की है। बुधवार को पिहानी कस्बे के मोहल्ला मीर सराय निवासी श्रीकृष्ण कुशवाहा के बेटे सालिक कुशवाहा की बारात करौंधियाई के वीरेंद्र के दर आवाज़े पर पहुंची,बाराती बैंड बाजे पर थिरकते हुए जनवासे तक पहुंचे, वहां नाश्ता हो रहा था,उसी दौरान दूल्हे के भाई ने कोल्ड ड्रिंक मांगी,उसी बीच दुल्हन के रिश्ते के भाई ने उसके साथ हंसी- ठिठोली कर दी, बस उतने से बात ऐसी बिगड़ी कि दूल्हा बैरंग लौट गया,हालांकि नाते-रिश्तेदारों ने बात बनाने की तमाम कोशिशो़ की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उसके बाद पूरा मामला पिहानी कोतवाली पहुंचा, वहां इधर- उधर की बातें हुई, सारे गिले- शिकवे सुने गए, उसके बाद फैसला हुआ कि दूल्हा सिर्फ 5 बारातियों को ले कर जाएगा, ऐसा ही हुआ दुल्हा सालिक कुशवाहा गुरुवार की सुबह गिने- चुने बाराती ले कर ससुराल पहुंचा, वहां दोनों ने अग्नि के 7 फेरे लेते हुए दोनों ने 7 जन्मों तक साथ निभाने का वचन लिया, उसके बाद दुल्हन की विदाई हुई। रिश्तों की खटास खत्म कर घोली मिठास#

#हरदोई: श्रीकृष्ण कुशवाहा और वीरेंद्र के बीच नई रिश्तेदारी हो रही थी,लेकिन उससे पहले खटास पड़ गई। रिश्तेदारी बनी रहे और दुल्हा-दुल्हन हंसी-खुशी ज़िंदगी जिए,यही सोंच कर भाजपा नेता मुजाबिर हुसैन ज़ैदी और बगौछा के प्रधान दिनेश सिंह आगे आए,उन दोनों ने बिगड़ने की कगार पर पहुंच चुकी रिश्तेदारी को नई रफ्तार दी#


 

No comments