Breaking News

#हरदोई:- अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ढहाई दीवार, मलबे में दबकर मासूम हुआ गंभीर#


#हरदोई:- अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ढहाई दीवार, मलबे में दबकर मासूम हुआ गंभीर#

#हरदोई: कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ महमूदपुर कला गाँव में एक बेलगाम ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के मासूम की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। जहां गांव निवासी सतीश मौर्य का ढाई वर्षीय पुत्र आश्विक मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे अपने घर के अंदर खेल रहा था। चश्मदीदों और पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, गाँव का ही एक युवक, उमेश उर्फ बलमा, ट्रैक्टर को बेहद तेज़ी और लापरवाही से चला रहा था। अनियंत्रित ट्रैक्टर सतीश के घर के सामने वाली पक्की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार भरभरा कर गिर गई। दुर्भाग्य से, दीवार के पास ही खेल रहा छोटा आश्विक मलबे के नीचे दब गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को मलबे से निकाला और उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां ले गए। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रेफर कर दिया। वर्तमान में आश्विक का इलाज संडीला के जेपीएस हॉस्पिटल में चल रहा है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि जिस ट्रैक्टर से यह हादसा हुआ, उस पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज नहीं है। बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर गाँव के ही धनीराम नामक व्यक्ति का है। पीड़ित पिता सतीश ने कोतवाली बेनीगंज में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है और ट्रैक्टर को बरामद कर कार्यवाही में जुट गयी है#

No comments