#हरदोई:- पिकअप की टक्कर से शिक्षिका और शिक्षामित्र की मौत#
#हरदोई:- पिकअप की टक्कर से शिक्षिका और शिक्षामित्र की मौत#
#हरदोई: शहर कोतवाली क्षेत्र के चिंतालपुरवा के पास स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रही स्कूटी सवार दो महिलाओं को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका रुचि सचान और शिक्षामित्र रुचि पाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को तत्काल हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया#
#परिजन शिक्षिका रुचि सचान को बेहतर इलाज के लिए कानपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि शिक्षामित्र रुचि पाल ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों महिलाओं की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है#

No comments