Breaking News

#लखनऊ:- विराज खंड में बनेगा LDA का ‘लेक व्यू अपार्टमेंट’, 646 प्रीमियम फ्लैट्स तैयार होंगे#


#लखनऊ:- विराज खंड में बनेगा LDA का ‘लेक व्यू अपार्टमेंट’, 646 प्रीमियम फ्लैट्स तैयार होंगे#

#लखनऊ: राजधानी लखनऊ के विराज खंड क्षेत्र में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की ओर से नया आवासीय प्रोजेक्ट ‘लेक व्यू अपार्टमेंट’ विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के तहत कुल 646 प्रीमियम फ्लैट्स का निर्माण कराया जाएगा#

#जानकारी के अनुसार प्रत्येक फ्लैट लगभग 2300 वर्गफीट क्षेत्रफल का होगा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.13 करोड़ रुपये तय की गई है। परियोजना को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर आवासीय व्यवस्था के अनुरूप विकसित किया जाएगा#

#एलडीए द्वारा फ्लैट्स के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू होगी, जो 18 जून 2026 तक चलेगी। माना जा रहा है कि गोमतीनगर और आसपास के क्षेत्रों में प्रीमियम हाउसिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए यह प्रोजेक्ट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है#

No comments