#हरदोई:- ग्रीष्मकालीन गतिविधियों में बच्चों ने दिखाया हुनर, खेल-योग और रचनात्मकता से गूंजा बाल विद्या भवन#
#हरदोई:- ग्रीष्मकालीन गतिविधियों में बच्चों ने दिखाया हुनर, खेल-योग और रचनात्मकता से गूंजा बाल विद्या भवन#
#हरदोई: बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल के प्राइमरी सेक्शन में ग्रीष्मकालीन गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।आयोजन के अंतर्गत बैलेंस ब्रिज रेस, रोलिंग चैंपियन रेस, बॉन्ड बियॉन्ड, बर्ड्स गेम और फोर्स फ्यूजन जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही योगासनों के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन का संदेश भी दिया गया#
#विद्यार्थियों के लिए विभिन्न आर्ट एवं क्राफ्ट गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिनमें येलो एनिमल लीफ पेस्टिंग, सीजनल फ्रूट एक्टिविटी, पेपर बैग एक्टिविटी और बर्ड फीडर एक्टिविटी प्रमुख रहीं। इन गतिविधियों ने बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मक क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बच्चों ने ऐतिहासिक व्यक्तित्वों का अभिनय प्रस्तुत कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में दित्या सिंह, सर्वज्ञ गुप्ता, अहाना, कार्तिक, आराध्या मिश्रा, वैष्णवी शुक्ला, अनय गुप्ता, आदित्य कश्यप एवं श्रुति गुप्ता सहित कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया#
#बॉन्ड बियॉन्ड वर्ड्स गेम में ग्रीन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रेड हाउस द्वितीय, ब्लू हाउस तृतीय और येलो हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा। वहीं फोर्स फ्यूजन गेम में रेड हाउस प्रथम, येलो हाउस द्वितीय, ग्रीन हाउस तृतीय तथा ब्लू हाउस चतुर्थ स्थान पर रहा।विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश बच्चों के सर्वांगीण विकास का सुनहरा अवसर होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल, योग, कला, संगीत एवं नैतिक मूल्यों से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया#
#शैक्षणिक प्रमुख ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम की संयोजक एवं प्रभारी वैशाली अग्रवाल और मीनाक्षी सिंह रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सभी ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया#

No comments