Breaking News


 नवीन फल-सब्जी मंडी गेट पर भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर राख

.

#हरदोई: शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी गेट पर देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक आधा दर्जन दुकानों में एक साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।


दुकानों में रात के समय रुके कर्मचारियों ने घटना की सूचना तत्काल दुकान मालिकों को दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे, तब तक करीब पांच से छह दुकानें जलकर राख हो चुकी थीं। 

आग की चपेट में आई दुकानों में तीन मिठाई की दुकानें, एक किराने की छोटी दुकान और एक बंद दुकान शामिल थी, जिसमें बारदान रखा हुआ था। दुकानदारों का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल दमकल विभाग ने पूरी तरह आग पर काबू पा लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है#

No comments