#हरदोई:- टड़ियावां- दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर#
#हरदोई:- टड़ियावां- दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर#
#हरदोई: टड़ियावां- थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता पिंकी पुत्री छोटे लाल, निवासी ग्राम टेनी, थाना टड़ियावां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 31 मई 2025 को अंकुल पुत्र छोटे लाल, निवासी ग्राम अन्नदाइब्राहिमपुर, थाना पिहानी के साथ हुई थी#
#पीड़िता के अनुसार, शादी के समय उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि पति अंकुल, ससुर छोटे लाल, सास नीलम, ननद शीलू और चचिया ससुर किशनपाल उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसे खाने-पीने, कपड़े और इलाज जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान किया जाता था।पीड़िता ने बताया कि 16 मई 2026 की रात करीब 8 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना के बाद पीड़िता ने थाना टड़ियावां में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है#
#पुलिस से अनुरोध किया गया है कि आरोपियों के खिलाफ धारा 85/115(2)/351(3) बीएनएस एवं डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया गया है#

No comments