Breaking News

#कानपुर:- सड़क हादसे में चीनी मिल के सीडीओ की मौत#


#कानपुर:- सड़क हादसे में चीनी मिल के सीडीओ की मौत#

#कानपुर: में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क हादसे में चीनी मिल के सीडीओ की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार सीडीओ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई#

#घायल अवस्था में उन्हें तत्काल घाटमपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कामेश्वर सिंह के रूप में हुई है, जो चीनी मिल में सीडीओ पद पर तैनात थे। यह हादसा घाटमपुर थाना क्षेत्र के कैथा चौराहे के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है#

No comments