#सीतापुर:- DM ने निर्माणाधीन बांध का किया निरीक्षण#
#सीतापुर:- DM ने निर्माणाधीन बांध का किया निरीक्षण#
#सीतापुर: में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन बांध का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बांध निर्माण कार्य की गुणवत्ता में अनियमितताएं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए#
#इसके साथ ही निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों का वेतन रोकने के भी निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि जांच में गंभीर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बांध निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम समेत सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे#

No comments