Breaking News

#हरदोई:- बघौली- प्रतापनगर रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार सवार, महिला की मौत#


#हरदोई:- बघौली- प्रतापनगर रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार सवार, महिला की मौत#

#हरदोई: बघौली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में विवाह समारोह से लौट रही महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आज 15 मई 2026 को करीब 1:30 बजे बघौली-प्रतापनगर रोड पर डबल नहर के आगे कार संख्या UP32BT5192 एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई#

#बताया गया कि ग्राम नीभी थाना बघौली निवासी राज सोलंकी पुत्र उमराय प्रसाद अपनी पत्नी कोमल देवी (लगभग 26 वर्ष) के साथ कछौना क्षेत्र से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में कोमल देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी कछौना भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई#

#हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। वहीं, सड़क पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है#

No comments