#हरदोई:- एससी/ एसटी एक्ट में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश नाकाम, अदालत ने वादी पर ठोका ₹5 हजार का जुर्माना#
#हरदोई:- एससी/ एसटी एक्ट में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश नाकाम, अदालत ने वादी पर ठोका ₹5 हजार का जुर्माना#
#हरदोई: में एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज कराने की मांग को लेकर दाखिल प्रार्थना पत्र को अदालत ने खारिज कर दिया। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने मामले की सुनवाई के बाद वादी पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है#
#मामला संडीला कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा हार से जुड़ा है, जहां वादी बबलू कुमार व प्रतिवादी जब्बार की ओर से अदालत में अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए गए। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और पुलिस से प्राप्त आख्या का अवलोकन करने के बाद वादी की अर्जी को निराधार मानते हुए खारिज कर दिया#
#साथ ही न्यायालय ने वादी को निर्देश दिया है कि निर्धारित अवधि के भीतर जुर्माने की राशि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा कराई जाए#

No comments