Breaking News

#हरदोई:- ईंट भट्टे के गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत, गांव में पसरा मातम#


#हरदोई:- ईंट भट्टे के गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत, गांव में पसरा मातम#

#हरदोई: थाना लोनार क्षेत्र के ग्राम चिमना में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर पानी से भरे गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है#

#जानकारी के अनुसार #लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के अमीनगर निवासी इरशाद खान चिमना गांव स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी का कार्य करते हैं। बताया गया कि भट्टे पर बारिश का पानी निकालने के लिए एक गड्ढा खोदा गया था, जिसमें शनिवार की बारिश के बाद पानी भर गया था। इसी दौरान इरशाद खान के 7 वर्षीय पुत्र और 9 वर्षीय पुत्री खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंच गए। अचानक पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी#

#घटना की सूचना मिलते ही थाना लोनार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी#

No comments