Breaking News

#हरदोई:- पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, लाठी- डंडों से पीटकर किया घायल#


#हरदोई:- पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, लाठी- डंडों से पीटकर किया घायल#

#हरदोई: जिले के टड़ियांवा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आनंद पाल पुत्र जमुना प्रसाद, निवासी ग्राम महोनी पुरवा मजरा परसपुर, ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 18 मई 2026 की शाम करीब 7 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, वह खेत की ओर जा रहा था तभी आरोपी पक्ष के लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की गई और एक आरोपी ने उसके सीने पर वार किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया।घटना में पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पहले पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी घनश्याम को मामले की विवेचना सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी#

No comments