#हरदोई:- कछौना- हरियाणा- से बिहार जा रही अवैध शराब की खेप पकड़ी, 03 गिरफ्तार#
#हरदोई:- कछौना- हरियाणा- से बिहार जा रही अवैध शराब की खेप पकड़ी, 03 गिरफ्तार#
#चार अर्टिगा गाड़ियों में भरकर हो रही थी शराब तस्करी, पुलिस ने दबोचा गिरोह#
#हरदोई: कछौना- पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब, चार लग्जरी कारें और नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कटियामऊ-खजौहना मार्ग पर घेराबंदी की गई, जहां से स्थानीय निवासी ज़मीर, अम्बार और बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं गिरोह का मुख्य सरगना अमित उर्फ मीते निवासी सोनीपत (हरियाणा) अपने चार अन्य साथियों के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया#
#छापेमारी के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त 04 अर्टिगा कारें, 18,600 रुपये नगद और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। बरामद शराब में ऑल सीजन ब्रांड के 3276 पव्वे, 594 बोतलें तथा रॉयल स्टैग की 168 बोतलें शामिल हैं। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से शराब लाकर बिहार के मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में सप्लाई करते थे। इसके बदले उन्हें प्रति चक्कर 7 हजार रुपये मिलते थे#
#फिलहाल कछौना कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, एमवी एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है#

No comments