#हरदोई:- टड़ियावां- शादी समारोह बना रणक्षेत्र, बरातियों से मारपीट, बिन दूल्हन लौटी बारात#
#हरदोई:- टड़ियावां- शादी समारोह बना रणक्षेत्र, बरातियों से मारपीट, बिन दूल्हन लौटी बारात#
#हरदोई:- टड़ियावां- थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय बवाल में बदल गया जब बारात में शामिल लोगों के साथ मारपीट की घटना हो गई। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने दूल्हे के भाई समेत कई बरातियों को बेरहमी से पीट दिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया#
#बताया गया कि सांडी थाना क्षेत्र के जजवासी गांव से बारात टड़ियावां के कनकोहरी पुरवा आई थी। शादी की रस्मों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई#
#घटना के बाद घायल पक्ष ने स्थानीय पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की, इंस्पेक्टर इस्तिखार हुसैन ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है, आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास सीघ्र किए जायेंगे#

No comments