Breaking News

#हरदोई:- मौत से जंग जीत गया 06 माह का आरव, इंसानियत ने बचाई जिंदगी#

#हरदोई:- मौत से जंग जीत गया 06 माह का आरव, इंसानियत ने बचाई जिंदगी#

#पूर्व में भी मुकेश पाण्डेय ने जरूरतमंदो की अनगिनत बार मदद कर ज़िन्दगी बचाई है#

#हरदोई: लखनऊ रोड स्थित भूड़पुरवा पोस्ट पचकोहरा में एक छोटी सी लापरवाही छह माह के मासूम आरव की जिंदगी पर भारी पड़ते-पड़ते बची। खेलते-खेलते मासूम ने काजल पेंसिल के करीब दो इंच लंबे ढक्कन को मुंह में डाल लिया, जो सीधे उसके गले में फंस गया। कुछ ही पलों में आरव की सांसें अटकने लगीं और वह जोर-जोर से रोने लगा। बेटे की हालत देख परिवार में चीख-पुकार मच गई#

#घबराए परिजन तुरंत बच्चे को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसी बीच वहां मौजूद समाजसेवी मुकेश पांडेय ने परिवार की बेबसी देख बिना समय गंवाए मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर मासूम को लखनऊ पहुंचाया और अस्पताल में भर्ती कराया#

#लखनऊ में डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन कर आरव के गले में फंसा ढक्कन सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। अब मासूम खतरे से बाहर है और डॉक्टरों की निगरानी में स्वस्थ हो रहा है। यह घटना हर माता-पिता के लिए एक बड़ी सीख है। बच्चों के आसपास रखी छोटी-छोटी वस्तुएं—जैसे ढक्कन, सिक्के, खिलौनों के पार्ट्स या नुकीली चीजें—कभी भी जानलेवा साबित हो सकती हैं। थोड़ी सी सावधानी मासूमों की जिंदगी बचा सकती है#

#संकट की इस घड़ी में समाजसेवी मुकेश पांडेय जिस तरह देवदूत बनकर परिवार के साथ खड़े हुए, उसने इंसानियत की मिसाल पेश की है। उनका यह प्रयास न केवल एक मासूम की जिंदगी बचाने वाला साबित हुआ, बल्कि समाज को यह संदेश भी दे गया कि मानवता और संवेदनशीलता आज भी जिंदा है। इससे पूर्व भी श्री पाण्डेय ने नागरिकों व जरूरतमंदो की अनगिनत बार मदद कर ज़िन्दगी बचाई है#

No comments