Breaking News

#हरदोई:- में हरे पेड़ों की कटान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने डीएम से की शिकायत#


#हरदोई:- में हरे पेड़ों की कटान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने डीएम से की शिकायत#

#हरदोई: मल्लावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तौकलाबाद मजरा बाबटमऊ में हरे एवं फलदार पेड़ों की कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि गांव के तालाब किनारे स्थित करीब 15 हरे एवं बड़े फलदार पेड़, जिनमें नीम, आम, जामुन और महुआ के पेड़ शामिल हैं, को कथित रूप से #बिलग्राम तहसील में अवैध तरीके से नीलाम कर कटवाया जा रहा है#

#प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि भीषण गर्मी और लगातार बिगड़ते पर्यावरणीय हालात के बीच शासन-प्रशासन जहां वृक्षारोपण को बढ़ावा दे रहा है, वहीं दूसरी ओर हरे-भरे पेड़ों की कटान कराया जाना बेहद चिंताजनक और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उक्त कटान कार्य मौजूदा ग्राम प्रधान शिव मोहन राठौर की देखरेख में कराया जा रहा है तथा स्थानीय थाना पुलिस की मिलीभगत से यह सब हो रहा है#

#उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कटान नहीं रोका गया तो क्षेत्र के पर्यावरणीय संतुलन पर गंभीर असर पड़ सकता है। विक्रम पांडे ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर हरे पेड़ों की कटान पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएं#

No comments