Breaking News

#सीतापुर:- नैमिषारण्य- गाजे- बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा, महिला भक्तों ने सिरों पर धारण किए पूजित कलश#


#सीतापुर:- नैमिषारण्य- गाजे- बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा, महिला भक्तों ने सिरों पर धारण किए पूजित कलश#

#सीतापुर: नैमिषारण्य- स्थित देवपुरी मंदिर के समीप बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ एवं श्री विष्णु यज्ञ का शुभारंभ हो गया। यह धार्मिक आयोजन 26 मई तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा शांति कुटी शिव मंदिर से प्रारंभ होकर राजघाट गोमती नदी तक पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पवित्र जल भरकर सिरों पर मंत्रोच्चार से पूजित कलश स्थापित किए। इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाती हुई चल रही थीं। गाजे-बाजे और हर-हर महादेव व जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कार्यक्रम सहयोगी महंत रामस्वरूप दास ने बताया कि मुनेंद्र अवस्थी के सानिध्य में शांति कुटी प्रमुख संत श्री सस्वतानंद जी महाराज के आशीष एवं उनकी उपस्थिति में प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ कुशीनगर से आईं प्रसिद्ध बाल ब्यास परमपूज्या अनुष्का पाठक श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगी। कलश यात्रा के दौरान महेंद्र प्रताप सिंह, मुनेंद्र अवस्थी, राजीव त्रिपाठी, शंभू पांडेय, अजय पांडे, श्याम लला तिवारी, गिरिजेश तिवारी, अनूप कुमार, उत्तम कुमार सहित दर्जनों महिला पुरुष भक्त मौजूद रहे#

No comments