#हरदोई:- सीएम योगी से जि. पं. अध्यक्ष प्रेमावती की शिष्टाचार भेंट, हरदोई में भक्त प्रहलाद व नर्सिंह भगवान की मूर्ति स्थापना की मांग#
#हरदोई:- सीएम योगी से जि. पं. अध्यक्ष प्रेमावती की शिष्टाचार भेंट, हरदोई में भक्त प्रहलाद व नर्सिंह भगवान की मूर्ति स्थापना की मांग#
#हरदोई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिला पंचायत अध्यक्ष हरदोई प्रेमावती, सदस्य राष्ट्रीय परिषद एवं क्षेत्रीय महामंत्री अनु. मोर्चा अवध क्षेत्र भाजपा पीके वर्मा तथा डॉ. नीरज ने मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जनपद हरदोई की विभिन्न जनहित समस्याओं एवं विकास कार्यों के निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने जिला पंचायत हरदोई द्वारा प्रकाशित स्मारिका “संकल्प पथ” मुख्यमंत्री को भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन दिया#
#बैठक के दौरान हरदोई जनपद के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए, जिनमें राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना, भगवान नरसिंह एवं भक्त प्रह्लाद की भव्य प्रतिमा स्थापना, मुख्यालय से सभी विकास खंडों तक इलेक्ट्रिक बस सेवा संचालित किए जाने, प्रेस क्लब भवन की स्थापना, चौरासी कोसीय परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कचहरी परिसर एवं अधिवक्ता चैंबरों के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की तर्ज पर आधुनिक प्रेक्षागृह निर्माण, विकास खंड सुरसा में उच्च स्तरीय स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण, जनपद में आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली विकसित किए जाने, सांडी पक्षी विहार एवं धोबिया आश्रम के सर्वांगीण विकास व सर्किट हाउस निर्माण कराए जाने संबंधी मांग शामिल रहीं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से जनपद के समग्र विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग की#

No comments