Breaking News

#हरदोई:- खोदी गई सड़कों को तत्काल ठीक कराएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई/ जिलाधिकारी#

#हरदोई:- खोदी गई सड़कों को तत्काल ठीक कराएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई/ जिलाधिकारी#

#अधिक शिकायत मिलने पर जेई और एई के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई- अनुनय झा#

#हरदोई: जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही और जनता की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पाइपलाइन डालने के बाद खोदी गई सड़कों एवं मार्गों को तत्काल ठीक कराया जाए, ताकि आम जनता को परेशानी न हो#

#बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी पाइपलाइन लीकेज, जल आपूर्ति बाधित होने या कनेक्शन में देरी की शिकायतें प्राप्त हों, उनका तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए#

#उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों का नियमित निरीक्षण करें। जिन गांवों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां संबंधित जेई एवं एई के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए#

#जिलाधिकारी ने सभी जेई और एई को चेतावनी देते हुए कहा कि परियोजनाओं को गंभीरता से लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराएं#

#बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments