Breaking News

#लखनऊ:- यूपी- में किसानों को घटिया बीज बांटा, घोटाले की आशंका#


#लखनऊ:- यूपी- में किसानों को घटिया बीज बांटा, घोटाले की आशंका#

#लखनऊ: उत्तर प्रदेश में किसानों को वितरित किए गए ढैंचा बीज को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि बीज निगम के माध्यम से किसानों को घटिया गुणवत्ता का ढैंचा बीज उपलब्ध कराया गया, जिससे कई जिलों में किसानों ने नाराजगी जताते हुए बीज वापस कर दिए#

#बताया जा रहा है कि अमरोहा, रामपुर समेत कई जिलों में किसानों ने बीज की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें जो बीज उपलब्ध कराया गया, वह घुना और खराब गुणवत्ता का था। ढैंचा बीज का उपयोग हरी खाद के रूप में किया जाता है, जिससे खेती की उर्वरता बढ़ाने में मदद मिलती है#

#जानकारी के अनुसार HIL कंपनी को प्रदेश में लगभग 40 हजार कुंटल ढैंचा बीज सप्लाई करने का आदेश दिया गया था। अब बीज की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद पूरे मामले में करोड़ों रुपये के घोटाले की आशंका जताई जा रही है। विपक्ष और किसान संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं हुई तो इसका असर खेती और उत्पादन पर पड़ सकता है#

No comments