Breaking News

#हरदोई:- पैसे मांगने पर गरीब जूस विक्रेता को ईंटो से कूँचा, दबंगों का तांडव कैमरे में कैद#

#हरदोई:- पैसे मांगने पर गरीब जूस विक्रेता को ईंटो से कूँचा, दबंगों का तांडव कैमरे में कैद#
.
#हरदोई: जिले के हरियावां थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मैंगो जूस के पैसे मांगना एक गरीब ठेला संचालक को भारी पड़ गया। गांव-गांव घूमकर मेहनत से परिवार पालने वाले 50 वर्षीय खुशीराम कश्यप को चार युवकों ने मामूली विवाद में इस कदर बेरहमी से पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दहशत और गुस्से में हैं#

#थाना हरियावां क्षेत्र के शाहपुर विनौरा गांव निवासी खुशीराम कश्यप हर रोज की तरह शुक्रवार शाम हरियावां बाजार में ठेले पर मैंगो जूस बेच रहे थे। इसी दौरान चार युवक उनके ठेले पर पहुंचे और जूस पीने के बाद बिना पैसे दिए वहां से जाने लगे। जब खुशीराम ने मेहनत की कमाई मांगते हुए उनका पीछा किया तो दबंगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आरोप है कि करीब 200 मीटर दूर ले जाकर चारों युवकों ने खुशीराम को घेर लिया और फिर डंडों, ईंटों, लात-घूंसों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कई लोग मिलकर एक गरीब ठेला संचालक को बेरहमी से पीट रहे हैं, लेकिन वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे#

#हमले में खुशीराम के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित के बेटे राजन कश्यप ने सुल्ताना, डब्लू, सरमन जोशी समेत एक अज्ञात युवक के खिलाफ हरियावां थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है#

#क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मेहनत की कमाई मांगने पर गरीब ठेला संचालक की इस बेरहम पिटाई ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाके में घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है#


 

No comments