#हरदोई:- हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा युवक, करंट लगने से झुलसा, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, भर्ती#
#हरदोई:- हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा युवक, करंट लगने से झुलसा, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, भर्ती#
#हरदोई: शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक युवक के हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे पर चढ़ जाने से बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खंभे से नीचे उतारा गया#
#घटना ग्राम पंचायत भिठारी के फारम पुरवा गांव की है। यहां रहने वाला 20 वर्षीय दिलीप पुत्र प्रमोद मजदूरी का काम करता है।परिजनों के मुताबिक दिलीप शुक्रवार देर शाम मजदूरी कर घर लौटा था।घर आने के बाद वह काफी चुपचाप था और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रहा था।कुछ देर बाद वह अचानक घर से निकल गया।इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर स्थित हाईटेंशन लाइन के खंभे पर युवक के चढ़े होने और करंट लगने की सूचना ग्रामीणों को मिली#
#सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद सीढ़ी लगाकर युवक को खंभे से नीचे उतारा।उस समय उसकी हालत बेहद गंभीर थी। आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है#
#दिलीप के चचेरे भाई शोभित ने बताया कि घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था।परिजन भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर वह हाईटेंशन लाइन के खंभे पर क्यों चढ़ गया।ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवक किसी बात से मानसिक रूप से परेशान था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है#

No comments