Breaking News

#हरदोई:- आकाशीय बिजली के कहर से किशोरी की दर्दनाक मौत#


#हरदोई:- आकाशीय बिजली के कहर से किशोरी की दर्दनाक मौत#

#हरदोई: कोतवाली कछौना क्षेत्र के आंट- सांट गांव निवासी छोटे मौर्य की 14 वर्षीय पुत्री की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आज बुधवार दोपहर करीब 02 बजे अचानक मौसम बिगड़ने से अंकिता मौर्य गांव के बाहर लगे गोबर के उपले उठाने अपनी चाची एवं चचेरी बहन के साथ गई थी, तभी आंधी तूफान के साथ मौत बनकर आई आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह बेहोश होकर गिर गई जहां चचेरी बहन एवं चाची बाल-बाल बच गई। परिजनों एवं ग्रामीणों को मिली जानकारी से अफ़रा- तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने अंकिता को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अंकिता को मृत् घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव विच्छेदन गृह भेज दिया है। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका 06 भाई बहन थे। जिसमें अंकिता पांचवें स्थान पर गांव के जूनियर स्कूल में कक्षा 07 की छात्रा थी#

No comments