#हरदोई:- भीषण गर्मी में इंसान ही नहीं, बेजुबान भी प्यासे, नल रिबोर के नाम पर लाखों का खेल, कागजों में पानी#
#हरदोई:- भीषण गर्मी में इंसान ही नहीं, बेजुबान भी प्यासे, नल रिबोर के नाम पर लाखों का खेल, कागजों में पानी#
#हरदोई: भीषण गर्मी के बीच #अहिरोरी ब्लॉक से विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। गांवों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, जबकि पंचायत अभिलेखों में हैंडपंप रिबोर और पेयजल व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च दिखाए जा चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में कई नलों की मरम्मत और रिबोर का भुगतान हो चुका है, लेकिन हकीकत में अधिकांश हैंडपंप आज भी बंद पड़े हैं। जिसमें पंचायत भवन का हैण्डपंप भी शामिल है। हालत यह है कि इंसान ही नहीं, बेजुबान जानवर भी पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं#
#ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने खराब पड़े नलों की शिकायत की तो जिम्मेदारों ने सरकारी व्यवस्था सुधारने के बजाय खुद के खर्च पर मरम्मत कराने की सलाह देकर पल्ला झाड़ लिया। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। अधिकारियों की चुप्पी और ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली अब कई सवाल खड़े कर रही है#
#सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर लाखों रुपये खर्च हुए, तो गांव आज भी प्यासा क्यों है? क्या सरकारी धन केवल कागजों में विकास दिखाने के लिए खर्च किया जा रहा है? भीषण गर्मी में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा#

No comments