Breaking News

#हरदोई:- में शिक्षकों ने उठाई उपार्जित अवकाश की मांग#


#हरदोई:- में शिक्षकों ने उठाई उपार्जित अवकाश की मांग#

#जनगणना 2026 में ग्रीष्मावकाश के दौरान ड्यूटी कर रहे शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन#

#हरदोई: जनगणना 2026 के अंतर्गत ग्रीष्मावकाश में कार्यरत परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को उपार्जित अवकाश (Earned Leave) दिए जाने की मांग को लेकर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी हरदोई के माध्यम से सौंपा#

#ज्ञापन में कहा गया कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक जनगणना 2026 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर रहे हैं। मकान सूचीकरण, परिवार विवरण संकलन सहित विभिन्न कार्यों के लिए शिक्षकों की ड्यूटी ग्रीष्मावकाश अवधि में लगाई गई है, जिसके चलते उन्हें अवकाश के दौरान भी लगातार फील्ड में कार्य करना पड़ रहा है#

#शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रीष्मावकाश शिक्षकों के लिए विश्राम, प्रशिक्षण और आगामी शैक्षिक सत्र की तैयारी का महत्वपूर्ण समय होता है, लेकिन जनगणना कार्य के कारण उन्हें अतिरिक्त मानसिक, शारीरिक और आर्थिक दबाव झेलना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में निर्वाचन एवं अन्य शासकीय कार्यों के बाद कर्मचारियों को उपार्जित अवकाश दिए जाने की व्यवस्था रही है। इसी आधार पर जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को भी नियमानुसार अर्जित अवकाश प्रदान किया जाना चाहिए#

#प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मांग की कि जनगणना 2026 के दौरान ग्रीष्मावकाश में कार्य करने वाले शिक्षकों को उनके कार्य दिवसों के अनुपात में उपार्जित अवकाश देने हेतु शीघ्र आदेश जारी किए जाएं, जिससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ सके। ज्ञापन सौंपने वालों में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा, उपाध्यक्ष अनुराग पांडे, जिला संयुक्त मंत्री आशीष दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष बावन अभिषेक गुप्ता सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे#

No comments