#हरदोई:- सीबीएसई परीक्षा परिणाम में पाठशाला द ग्लोबल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन#
#हरदोई:- सीबीएसई परीक्षा परिणाम में पाठशाला द ग्लोबल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन#
#मेधावी छात्राओं ने रचा सफलता का नया इतिहास, जिले में बढ़ी संस्था की प्रतिष्ठा#
#हरदोई: जिले में गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके पाठशाला द ग्लोबल स्कूल कहली तेरवा गौसगंज ने एक बार फिर सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल कर शिक्षा जगत में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। विद्यालय की मेधावी छात्राओं अनुषा सिंह एवं सुप्रिया सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया, वहीं अर्चिता सिंह ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर सफलता का नया इतिहास रचा। छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय के लगातार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, अनुशासित शैक्षिक वातावरण, आधुनिक शिक्षण पद्धति एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण ने जिले भर के अभिभावकों का विश्वास संस्था की ओर और अधिक मजबूत किया है#
#विद्यालय के प्रबंधक एवं स्नातक एमएलसी इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, संस्कार, आत्मविश्वास एवं जीवन मूल्यों के निर्माण का सशक्त माध्यम बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभिभावक का सपना होता है कि उसका बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ एक बेहतर एवं जिम्मेदार नागरिक बने और पाठशाला द ग्लोबल स्कूल इसी उद्देश्य को केंद्र में रखकर कार्य कर रहा है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति, तकनीकी संसाधनों, अनुशासित एवं सुरक्षित वातावरण तथा अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को ऐसा सकारात्मक शैक्षिक माहौल प्रदान किया जा रहा है, जहाँ प्रत्येक छात्र अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचा सके#
#विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गार्गी श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रत्येक छात्र की व्यक्तिगत क्षमता को पहचानते हुए उसे निरंतर शैक्षिक मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। विद्यालय की स्मार्ट क्लास व्यवस्था, नियमित शैक्षिक मूल्यांकन, प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी एवं अनुभवी शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रेरित करती है#

No comments