Breaking News

#हरदोई:- पुलिस चौकी में प्रतियोगी छात्र को थर्ड डिग्री टॉर्चर, एसपी से शिकायत#


#हरदोई:- पुलिस चौकी में प्रतियोगी छात्र को थर्ड डिग्री टॉर्चर, एसपी से शिकायत#

#हरदोई: के कासिमपुर थाना क्षेत्र स्थित गौसगंज पुलिस चौकी से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक प्रतियोगी छात्र ने चौकी इंचार्ज समेत पुलिसकर्मियों पर मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर निष्पक्ष जांच की मांग की है#

#प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभय राज वर्मा पुत्र स्वर्गीय अनिल कुमार वर्मा, निवासी ग्राम बेहसार (थाना कासिमपुर), वर्तमान में संडीला में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 5 मई 2026 को वह अपने चाचा अमर सिंह के साथ एक जमीनी विवाद के संबंध में प्रार्थना पत्र देने गौसगंज पुलिस चौकी पहुंचे थे#

#पीड़ित का आरोप है कि चौकी पर पहले से मौजूद विपक्षी पक्ष के व्यक्ति के सामने ही चौकी इंचार्ज ब्रजेश यादव ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जब उन्होंने अपनी बात रखने की कोशिश की, तो उन्हें कथित रूप से कमरे में ले जाकर दो पुलिसकर्मियों द्वारा पकड़ लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। अभय का कहना है कि चौकी इंचार्ज ने भी उन्हें पीटा और शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, उनके खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं था, इसके बावजूद उनका चालान कर दिया गया#

#रिहा होने के बाद अभय ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि इस घटना से वह मानसिक रूप से काफी आहत हैं और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं#

No comments