Breaking News

#दिल्ली:- में नकली ब्रांडेड कपड़ों की सेल का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार#


#दिल्ली:- में नकली ब्रांडेड कपड़ों की सेल का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार#

#दिल्ली: राजधानी में नामी ब्रांडेड कपड़ों के नाम पर ग्राहकों को धोखा देकर मोटा पैसा कमा रहे एक संगठित गिरोह का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में नूंह के इकबाल को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड फारुख अहमद अभी फरार है#

#पुलिस ने वसंत कुंज स्थित एक लग्जरी होटल में चल रही डिस्काउंट सेल पर छापा मारकर भारी मात्रा में पुलिस ने वसंत कुंज स्थित एक लग्जरी होटल में चल रही डिस्काउंट सेल पर छापा मारकर भारी मात्रा में पीटर इंग्लैंड, एलन सोली, मुफ्ती, वैन ह्यूसेन, जैक एंड जोन्स, केल्विन क्लेन, जारा, यूएस पोलो और आरेलिया जैसे नकली रेडीमेड कपड़ों, एक्सेसरीज, फुटवियर और घड़ियों का भारी मात्रा में सामान, 2.87 लाख नकदी के साथ स्वाइप मशीनें, क्यूआर कोड पेमेंट डिवाइस, बिल बुक और अन्य सामग्री जब्त की गई है#

#उपायुक्त पंकज कुमार के मुताबिक, टीम को ब्रांड प्रोटेक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों से शिकायत मिली थी कि राजधानी के बड़े होटलों में नकली ब्रांडेड सामान बेचा जा रहा है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन मई को होटल द ग्रैंड, वसंत कुंज के बालरूम में चल रही एक प्रदर्शनी पर छापा मारा गया। यहां भारी छूट के नाम पर ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा था और महंगे ब्रांड्स के नकली उत्पाद असली बताकर बेचे जा रहे थे#

No comments