#हरदोई:- टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! पास दिखाने पर भी रोकी कार! टोलकर्मी की करतूत कैमरे में कैद#
#हरदोई:- टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! पास दिखाने पर भी रोकी कार! टोलकर्मी की करतूत कैमरे में कैद#
#हरदोई: राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाले NH-731 पर स्थित वल्लीपुर टोल प्लाजा एक बार फिर कर्मचारियों की मनमानी और बदसलूकी को लेकर सुर्खियों में है। आरोप है कि यहां नियमों को ताक पर रखकर वाहन चालकों के साथ खुलेआम अभद्र व्यवहार किया जा रहा है।
दरअसल आज सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे एक स्थानीय कार चालक के साथ टोल कर्मचारी की बदसलूकी कैमरे में कैद हो गई। चालक द्वारा वैध मासिक पास दिखाने के बावजूद उसे एंट्री देने से रोक दिया गया। कर्मचारी ने न केवल कार को जबरन पीछे हटाने का दबाव बनाया, बल्कि लंबे समय तक अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहा। खुद को ‘मोहित सिंह’ बताने वाला यह कर्मचारी नियमों की खुलेआम अनदेखी करता नजर आया।
इस अनावश्यक विवाद के चलते टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 10 मिनट तक यात्री जाम में फंसे रहे, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सवाल यह है कि आखिर एक वैध पास धारक को रोके जाने का अधिकार किसने दिया?
नियमों पर उठे सवाल, जिम्मेदार कौन?
यह पूरा घटनाक्रम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के दिशा-निर्देशों पर सीधा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। यदि टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी ही नियमों की अनदेखी करेंगे, तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करे?
स्थानीयों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि वल्लीपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की गुंडागर्दी अब चरम पर पहुंच चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। मांग उठी है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि टोल प्लाजा पर कानून का राज कायम हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।
#TheTelecast
@dmhardoi @NHAI_Official @nitin_gadkari @NHAIINDIA @CMOfficeUP

No comments