Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- रातभर होता रहा अवैध खनन, प्रशासन पर उठे सवाल#



#हरदोई:- शाहाबाद- रातभर होता रहा अवैध खनन, प्रशासन पर उठे सवाल#

#हरदोई: शाहाबाद- क्षेत्र के मुरीदापुर मिल के पीछे बीती रात अवैध खनन का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार रातभर जेसीबी मशीनों और डंपरों के जरिए मिट्टी का खनन किया जाता रहा, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात तक मशीनों की आवाज और डंपरों की आवाजाही जारी रही, जिससे साफ है कि खनन कार्य बड़े स्तर पर किया गया। लोगों ने यह भी बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि लंबे समय से इसी तरह रात के समय अवैध खनन होता आ रहा है#

#बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद खनन को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और वे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। तहसील प्रशासन और खनन विभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होती, जिससे अवैध खनन करने वालों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं#

No comments