Breaking News

#हरदोई:- बघौली- चीनी मिल मार्ग बदहाल, किसान परेशान#


#हरदोई:- बघौली- चीनी मिल मार्ग बदहाल, किसान परेशान#

#हरदोई: डालमिया भारत शुगर यूनिट बघौली गंगापुर को जाने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि आए दिन वाहन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और किसानों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह मौन है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिसके चलते हालात और बिगड़ते जा रहे हैं#

#यह मार्ग गन्ना किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी रास्ते से वे अपनी फसल चीनी मिल तक पहुंचाते हैं। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों का भी इस सड़क पर नियमित आवागमन होता है, लेकिन इसके बावजूद समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। अब क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है#

No comments