Breaking News

#नोएडा:- अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान का मुसाफिर बनने का क्रेज#


#नोएडा:- अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान का मुसाफिर बनने का क्रेज#

#नोएडा: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहली उड़ान में कौन-कौन लोग सवार हो सकते हैं? दरअसल इस हवाई अड्डे से आगामी 15 जून को उड़ान शुरू होने की घोषणा होने के बाद कुछ सुधी पाठकों और मित्रों ने मुझसे पहली उड़ान का गंतव्य जानने का प्रयास किया है। मैंने उनसे पूछा कि उन्हें कहां जाना है तो उन्होंने कहा कि यदि पहली उड़ान वाराणसी जाए तो बहुत अच्छा अन्यथा कहीं भी चले जाएंगे। उनके इस इरादे का संबंध हवाई अड्डे से पहली उड़ान का साक्षी और हमसफ़र बनने की इच्छा से हो सकता है।नई रिलीज फिल्म के पहले शो का दर्शक होना, मेट्रो और अन्य रेलगाड़ियों के पहले सफर का हिस्सा बनना किसी के लिए भी खास होता है। फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' में अमूमन सभी यात्री उस ट्रेन में सवार होकर इतिहास रचने के लिए सवार हुए थे। यह अलग बात है कि कहानी के अनुसार वह ट्रेन आग का शिकार होने से यात्रियों की जान पर बन आई थी। तो नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ने वाले पहले हवाई जहाज के यात्री कौन लोग होंगे? इंडिगो को पहली उड़ान का मौका मिलना तय माना जा रहा है। शीघ्र ही इसके लिए टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। यह फ्लाइट इंडिगो की पहले से उड़ रही फ्लाइट जैसी ही होगी। परंतु नये हवाई अड्डे से उड़ने के कारण यह फ्लाइट खास महत्व रखती है। लोगों में इसका यात्री होने का क्रेज (पागलपन)हो सकता है। आशा है कि कहीं भी जाने वाली पहली फ्लाइट को सवारियों का टोटा तो नहीं रहेगा। हालांकि उसके बाद उड़ने वाले हवाई जहाजों को सवारियों की प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है#

No comments