#हरदोई:- महाराजा सल्हीय पासी जी के नाम के विरूपीकरण के विरोध में राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन,गलत नाम हटाने एवं कार्यक्रमों पर रोक की मांग#
#हरदोई:- महाराजा सल्हीय पासी जी के नाम के विरूपीकरण के विरोध में राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन,गलत नाम हटाने एवं कार्यक्रमों पर रोक की मांग#
#हरदोई: जनपद के संडीला क्षेत्र से संबंधित ऐतिहासिक जननायक महाराजा सल्हीय पासी की उपाधि एवं प्रमाणित जातीय पहचान के विरूपीकरण के विरोध में आज अखिल भारतीय पासी महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव राम बाबू पासी द्वारा राज्यपाल को एक विस्तृत ज्ञापन प्रेषित किया गया#
#ज्ञापन में बताया गया कि महाराजा सल्हीय पासी संडीला नगर के संस्थापक एवं प्राचीन पासी साम्राज्य की राजधानी के स्थापक रहे हैं। विभिन्न शासकीय गजेटियर्स, राजस्व अभिलेखों एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों में उनके नाम के साथ स्पष्ट रूप से “पासी” उपाधि अंकित है, जिसे प्रशासनिक स्तर पर भी प्रमाणित किया जा चुका है#
#इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा विवादित स्थल पर “महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी” नाम से द्वार, उद्यान एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसे समाज ने ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत एवं पासी समाज की पहचान के साथ छेड़छाड़ बताया है। इससे समाज में गहरा आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है#
#ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यह मामला वर्तमान में एससी/एसटी आयोग के समक्ष विचाराधीन है, इसके बावजूद संबंधित स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किए जाना न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास है#
#साथ ही 04 मई को कुछ अराजक तत्वों द्वारा संभावित रूप से माहौल बिगाड़ने की सूचना भी प्रशासन को दी गई है, जिस पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है#
#मुख्य मांगें इस प्रकार हैं- सिंह अर्कवंशी” नाम से प्रस्तावित/ आयोजित सभी कार्यक्रमों की अनुमति तत्काल निरस्त की जाए#
#विवादित द्वारों एवं उद्यान पर अंकित गलत नाम हटाकर “महाराजा सल्हीय पासी” नाम पुनः स्थापित किया जाए#
#प्रतिमा स्थल पर किसी भी प्रकार के निर्माण एवं कार्यक्रमों पर अगली आदेश तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए#
#भविष्य में किसी भी शासकीय कार्य में “अर्कवंशी/सिंह अर्कवंशी” नाम जोड़ने पर रोक लगाई जाए#
#04 मई को संभावित अराजक गतिविधियों को रोकने हेतु प्रशासन को सख्त निर्देश दिए जाएं#
#सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए#
#राम बाबू पासी ने कहा कि महाराजा सल्हीय पासी जी केवल एक समाज के नहीं, बल्कि क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय इतिहास के महत्वपूर्ण शासक हैं, जिनकी पहचान के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी#
#उन्होंने प्रशासन से अपील की कि ऐतिहासिक सत्य एवं सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए#

No comments