Breaking News

#हरदोई:- बिजली संकट से नाराज़ नागरिकों ने सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन#


#हरदोई:- बिजली संकट से नाराज़ नागरिकों ने सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन#

#हरदोई: शहर में विद्युत व्यवस्था के खिलाफ नागरिकों का आक्रोश बुधवार को सड़क पर उतर आया। स्टेट बैंक के सामने लोगों ने सड़क पर बैठकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा#

#सूचना मिलते ही एसडीएम सदर मयंक कुंडू व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि स्टेट बैंक वाली गली में कोयल बाग विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है, लेकिन बीते 24 घंटे से अधिक समय से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है# 

#लगातार बिजली न आने से क्षेत्र में पेयजल संकट भी गहरा गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शन में शामिल स्थानीय सभासद समेत तमाम लोगों ने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है#

No comments