Breaking News

#हरदोई:- युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला, FIR दर्ज#

     

#हरदोई:- युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला, FIR दर्ज#

#हरदोई: टड़ियावां थानाक्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, करीब 20 वर्षीय युवती को गांव के ही एक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर 16 मई 2026 की रात बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि युवक शादी करने की नीयत से युवती को अपने साथ ले गया#

#परिजनों ने यह भी बताया कि युवती घर से जेवरात भी साथ ले गई है। काफी तलाश के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है#

No comments