#हरदोई:- तबादला होने पर प्रभारी निरीक्षक को दी गई बिदाई#
#हरदोई:- तबादला होने पर प्रभारी निरीक्षक को दी गई बिदाई#
#हरदोई: इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह का बेहटा गोकुल तबादला होने के बाद बेनीगंज कोतवाली प्रांगण में आज सोमवार को उन्हें विदाई दी गई। विदाई समारोह में दर्जनों नगर क्षेत्र वासी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे। सभी ने बारी-बारी से इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर उनके कार्यों की प्रशंसा की। विदाई समारोह के दौरान इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह ने नम आंखों से उपस्थित सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सिलसिला है। आज यहां हैं तो कल कहीं और होंगे। अच्छे कार्य करने के लिए लोगों की प्रशंसा का पात्र होना गौरव की बात है। अपने कार्यकाल में जो काम किया वह लोगों के बीच है। सहयोग देने के लिए सभी का उन्होंने आभार प्रकट किया। मालूम हो कि मार्कण्डेय सिंह का बीती रात जनपद के थाना बेहटा गोकुल तबादला हो गया है। उनके स्थान पर थाना अतरौली से सतीश चंद्र ने कार्यभार संभाला। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पुत्र रूपेश अंजाना व्यवसाई नवीन चंद्र गुप्ता सहित दर्जनों लोग व पुलिस स्टाफ समारोह में उपस्थित रहा#

No comments