Breaking News

#हरदोई:- अस्पताल में इलाज करा रही महिला को गोली से उड़ाया, दिनदहाड़े वारदात से सनसनी#


#हरदोई:- अस्पताल में इलाज करा रही महिला को गोली से उड़ाया, दिनदहाड़े वारदात से सनसनी#

#चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। अलीनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर स्थित 'जीवक हॉस्पिटल' में सोमवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने वार्ड में घुसकर इलाज करा रही बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों हाथों में पिस्टल लेकर पहुंचे हमलावर को लोगों ने पीछा कर दबोच लिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। फिलहाल वारदात का कारण नहीं पता चल सका है#

#अस्पताल में इलाज करा रही महिला की पहचान 55 वर्षीया लक्ष्मीना देवी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के भभुआ जिले के बडरोना गांव की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि 5 अप्रैल को एक दुर्घटना में लक्ष्मीना देवी का पैर टूट गया था। इसके बाद परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए कमलापुर स्थित जीवक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह करीब 8 बजे, जब अस्पताल में सामान्य कामकाज शुरू हो रहा था, तभी एक युवक असलहा लेकर सीधे उस वार्ड में दाखिल हुआ जहां लक्ष्मीना देवी भर्ती थीं और उन पर फायरिंग कर दी#

#बेटे के सामने ही दम तोड़ा#

#वारदात के वक्त महिला का बेटा अपनी मां के पास ही बैठा था। अपनी आंखों के सामने मां को लहूलुहान होते देख वह चीखने-चिल्लाने लगा। गोली की आवाज और बेटे की चीख सुनकर अस्पताल कर्मियों और मरीजों के बीच भगदड़ मच गई। गोली लगने के कारण अत्यधिक खून बह जाने से लक्ष्मीना देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अस्पताल परिसर जो कुछ देर पहले तक शांत था, अचानक चीख-पुकार और दहशत के माहौल में बदल गया#

#ग्रामीणों ने साहस दिखाकर कातिल को दबोचा#

#हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी असलहा लहराते हुए अस्पताल से बाहर भागा। लेकिन वहां मौजूद तीमारदारों और स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय दिया। लोगों ने शोर मचाते हुए आरोपी का पीछा शुरू किया। करीब एक किलोमीटर तक दौड़ाने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को हथेरवा गांव के सिवान (खेतों) में चारों तरफ से घेर कर दबोच लिया। सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपनी कस्टडी में लेकर थाने ले आई#

No comments