Breaking News

#हरदोई:- गाजे- बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ#


#हरदोई:- गाजे- बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ#

#हरदोई: कोथावां क्षेत्र के अटिया भट्ठा स्थित माँ सिद्धेश्वरी मंदिर में आज मंगलवार से सतचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। यह धार्मिक आयोजन 01मई तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा माँ सिद्धेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर प्रताप नगर चौराहा होते हुए नैमिषारण्य स्थित देवदेवस्वर धाम गोमती नदी तक पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरकर कलश स्थापित किए। इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाती हुई चल रही थीं। गाजे-बाजे और हर-हर महादेव व जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। आयोजक हरी शंकर मिश्र, रमेश मिश्र, पुनीत मिश्र, अशोक मिश्र, संतोष मिश्र, अनुज मिश्र, सत्यम मिश्रा आदि ने बताया कि प्रतिदिन सायं 07 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। ऋषिकेश स्थित मायाकुंड भरत मिलाप आश्रम से आए भागवताचार्य महंत नारायण दास जी श्रद्धालुओं को कथा सुनाएंगे#

No comments